मणिपुर हिंसा को लेकर काफी समय से बवाल मचा हुआ है हालात एसे है कि यहां हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यदा लोग हिंसा में घायल हो चुके हैा वहीं सरकार हिंसा को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक की है। शाह की कोशिश है कि वो मणिपुर में जारी हिंसा को रोक सके क्योंकी यहां कई महीने से हालाता एसे ही बने हुए है। बता दें इस बैठक में बीजेपी को मिलाकर कुल 18 राजनीतिक दल शामिल हुए।
इटरनेट पर भी बैन लगा
प्रशासन ने हिंसा को रोकने के लिए कई जिलों में कर्फ्यू लगा दिए है। इसके साथ ही शांति भंग न हो इसके लिए इटरनेट पर भी बैन लगा दिया गया है। इस बीच शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम भी देखने को मिला है ।दरअसल सुरक्षाबलों को कांगलेई यावोल कन्ना लुप के 12 उग्रवादियों को भीड़ की वजह से मजबूरन छोड़ना पड़ा है।
महिलाओं की भीड़ की वजह से उग्रवादियों को छोड़ा गया
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने कांगलेई यावोल कन्ना लुप के 12 उग्रवादियों को एक गांव में घेर लिया था तभी महिलाओं की अगुवाई में करीब 1500 लोगों की भीड़ सामने आ गई इसलिए मजबूरी में सुरक्षाबलों को उन 12 उग्रवादियों को छोड़ना पड़ा जिन्हें काफी मुश्किल से पकड़ा गया था। कहा जा रहा है कि इन 12 उग्रवादियों में मोइरंगथेम तम्बा भी शामिल छा जो कि बड़ा उग्रवादी माना जाता है। बता दें तम्बा को 2015 में हुए उस हमले का मास्टरमाइंड था जिसमें सुरक्षा बलों के 18 जवानों की मौत हुई थी।
उग्रवादियों के पास से मिले बड़ी मात्रा में हथियार जब्त
वहीं इस मामले को लेकर इम्फाल के डिफेंस पीआरओ ने बताया कि सुरक्षा बलों के जवानों ने भीड़ को हटने के लिए बार-बार अपील की लेकिन लोग पीछे नहीं हटे। अंत में मजबूरन उग्रवादियों को छोड़ना पड़ गया। हालांकि सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों के पास से मिले बड़ी मात्रा में हथियार को जब्त कर लिया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब उग्रवादियों को बचाने के लिए महिलाएं सामने आई। इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है। तो इस तकह से उग्रवादी को छोड़ने को लेकर पीआर ने इसकी जानकारी दी होगी।
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच सुरक्षा बलों ने 12 उग्रवादियों को क्यों छोड़ा
Summary :
मणिपुर हिंसा को लेकर काफी समय से बवाल मचा हुआ है हालात एसे है कि यहां हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां करीब 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 400 से ज्यदा लोग हिंसा में घायल हो चुके हैा वहीं सरकार हिंसा को रोकने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। मणिपुर हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक की है


Download Android App
Download iOS App



