जब पहली बार उसैन बोल्ट ने साल 2008 में गोल्ड मेडल ओलिंपिक्स में जीता था, तब पूरी दुनिया में उनका डंका बज गया था. 100 मीटर की रेस में उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था. अब एक बार फिर, एक व्यक्ति, 100 मीटर की रेस (100 meter run wearing high heels) दौड़कर नाम कमा रहा है. नहीं, उसने उसैन बोल्ट (Usain Bolt record) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ा है, बल्कि अपना खुद का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. शख्स ने लड़कियों की हाई हील सैंडल पहनकर 100 मीटर की रेस जीती है और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) के अनुसार बीते शुक्रवार को स्पेन के क्रिश्चियन रोबर्टो लोपेज रॉड्रीग्ज (Christian Roberto López Rodríguez) ने महिलाओं की हाई हील सैंडल पहनकर 100 मीटर (100 meter sprint in high heels record) की दौड़ लगाई और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
.png)
शख्स ने सिर्फ 12.82 सेकेंड में 100 मीटर दौड़कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है. हैरानी की बात ये है कि उसैन बोल्ट का 100 मीटर का रिकॉर्ड सिर्फ 3.24 सेकेंड ही क्रिश्चियन के रिकॉर्ड से ज्यादा है. इसका मतलब कि अगर क्रिश्चियन सैंडल उतारकर दौड़ें तो सोचिए कितनी तेज दौड़ेंगे!
हील पहन क्रिश्चन्स ने लगायी दौड़
रिकॉर्ड बनाने के लिए क्रिश्चियन को 7 सेंटीमीटर की हील पहननी थी और उंगली की तरफ टिप पर 1.5 सेंटीमीटर चौड़ी होनी थी. उन्होंने कहा कि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें काफी प्रैक्टिस करनी पड़ी. हाई हील में, हाई स्पीड पर भागना काफी मुश्किल होता है. उन्होंने बताया कि स्पेन में ऐसी एक रेस होती है जिसमें हील पहनकर दौड़ा जाता है. उस रेस से ही क्रिश्चियन की प्रैक्टिस हुई थी. उन्होंने कहा कि वो टाइप 1 डाइबेटिक्स हैं और इस तरह वो उन लोगों को दिखाना चाहते हैं कि मधुमेह के मरीज भी, स्वस्थ लोगों की तरह सब कुछ कर सकते हैं.
बना चुके हैं कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

आपको जानकर हैरानी होगी कि क्रिश्चियन रोबर्टो लोपेज रॉड्रीग्ज के नाम 57 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं. किसी भी चीज को अपनी नाक पर सबसे ज्यादा देर तक के लिए बैलेंस करने का रिकॉर्ड उन्होंने बनाया है. उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक नाक पर बैलेंस किया था. इसके अलावा उन्होंने अपनी ठुड्डी पर सबसे ज्यादा देर तक साइकिल को बैलेंस किया था. इसका समय 9 मिनट 41 सेकेंड था. इसके साथ ही, 3 चीजों को जगलिंग करते हुए सबसे ज्यादा सीढ़ियां चढ़ने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. उन्होंने 2,082 सीढ़ियां चढ़ी थीं.


Download Android App
Download iOS App



