सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), विपक्षी कांग्रेस और स्थानीय पार्टी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे हैं। भाजपा ने 23 सीटों पर, आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि, 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।
इकाई प्रमुख लालसावता आइजोल पश्चिम-3 निर्वाचन क्षेत्र से
अधिकांश राजनीतिक दलों की राज्य इकाई के अध्यक्ष- मुख्यमंत्री जोरमथांगा (एमएनएफ), लालसावता (कांग्रेस), लालदुहोमा (जेडपीएम), वनलालहमुका (भाजपा) इस चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। एमएनएफ सुप्रीमो जोरमथांगा आइजोल पूर्व-1 सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के राज्य प्रमुख वनलालहमुका डम्पा और कांग्रेस की मिजोरम इकाई के प्रमुख लालसावता आइजोल पश्चिम-3 निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। जेडपीएम अध्यक्ष लालदुहोमा सेरछिप सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं।
पिछले चुनाव में 209 उम्मीदवारों में से 81 पुरुष
मिजोरम के 11 जिलों में से सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवार आइजोल जिले की 12 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि सबसे कम तीन उम्मीदवार हनाथियाल जिले की एकमात्र सीट पर चुनावी मैदान में हैं। 20 अक्टूबर (शुक्रवार) नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी, जबकि सोमवार को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में 18 महिलाओं समेत कुल 209 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। पिछले चुनाव में 209 उम्मीदवारों में से 81 पुरुष उम्मीदवारों और 16 महिलाओं की जमानत जब्त हो गई थी।


Download Android App
Download iOS App



