दिवाली के दूसरे दिन ही एक परिवार में मातम पसर गया। दरअसल, मंगलुरु के एक निजी मेडिकल कॉलेज के 20 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मृतक की पहचान प्रकृति शेट्टी (20) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि छात्रा ने सुबह करीब तीन बजे छात्रावास भवन की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा के कूदते ही सभी छात्रों की चीख-पुकार से नींद खुल गई और होस्टल में चारों ओर शोर-शराबा होने लगा। इसी बीच प्रबंधन ने बिना देरी किए पुलिस को घटना की जानकारी दी और छात्रा के परिजनों को घटना के बारे में बताया।
कमरे से मिला सुसाइड नोट
फिलहाल, पुलिस को उसके हॉस्टल के कमरे से एक नोट मिला है, जिसमें लिखा है, “वह अपनी जिंदगी से निराश थी।” आयुक्त ने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




