उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आवासहीन गरीब परिवारों के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण की तरफ से 1,000 फ्लैट्स का निर्माण कराया जाएगा। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि ऐसे गरीब परिवार जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिए जाएंगे। इन फ्लैट्स का निर्माण जमीन उपलब्ध होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। इनके लिए जमीन की तलाश पीडीए की तरफ से शुरू कर दी गई है।
नैनी और झूंसी की जमी
शहर के नैनी, झूंसी, फाफामऊ और झलवा इलाके में गरीबों के लिए आशियाने बनाए जाएंगे। वैसे पीडीए ने गंगा पार के मलाक और बमरौली के गयासुद्दीन में जमीन की तलाश भी लगभग पूरी कर ली है। इन दोनों स्थानों पर 250-250 फ्लैट्स बनाए जाएंगे। नैनी और झूंसी की जमीन की तलाश पीडीए कर रहा है। यहां अगले वित्तीय वर्ष से पीएम आवास बनाने की प्रक्रिया तेजी से शुरू हो जाएगी।
नगर निगम प्रयागराज के विस्तार के बाद नगर निगम की सीमा में 20 नए वार्ड शामिल किए गए हैं। शहरी सीमा का विस्तार होने से नगर निगम में 97 ग्राम सभाओं को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। इस विस्तारित क्षेत्र में कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जिनके पास ना तो खुद की जमीन है और ना ही मकान खरीदने का बजट।
पीएम आवास योजना के तहत यहां बनने वाले फ्लैट
ऐसे में विस्तारित क्षेत्र के आवासहीन परिवार के लिए पीडीए आवास का निर्माण विस्तारित क्षेत्र में करा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान के मुताबिक पीएम आवास योजना के तहत यहां बनने वाले फ्लैट की कीमत 2 से 3 लाख के आसपास होगी। उनका यह भी कहना है कि 18 माह में यह फ्लैट्स बनकर तैयार हो जाएंगे। विस्तारित क्षेत्र में गरीबों के लिए बनने वाले फ्लैट को निर्माण पीडीए 18 माह में पूरा करेगा।


Download Android App
Download iOS App




