Punjab में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में 1360 लोग गिरफ्तार: Aman Arora

Summary :

पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ अभियान, 10 दिनों में 988 केस दर्ज

पंजाब सरकार के मंत्री एवं दिग्गज ‘आप’ नेता अमन अरोड़ा ने राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चल रही पंजाब सरकार की मुहिम की तारीफ की। आप’ मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा, “पिछले 10 दिन में पंजाब सरकार ने ड्रग्स के विरोध में जो मुहिम चलाई है, उसमें 988 के केस दर्ज हुए हैं। 1,360 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, वहीं 19 लोग पुलिस की फायरिंग में घायल हुए हैं, 24 लोगों की अवैध प्रॉपर्टी को ध्वस्त किया जा चुका है। 1035 किलो ड्रग्स को रिकवर किया जा चुका है। ये सारा काम पंजाब पुलिस ने पिछले 10 दिनों में किया। इसका जमीनी स्तर पर बहुत अच्छा इम्पैक्ट पड़ा है।”

Holi को लेकर Punjab में सुरक्षा सख्त, Police ने चलाया तलाशी अभियान

उन्होंने कहा, “आज नशे का नाम लेने में ही ड्रग स्मगलर की टांगें कांपने लगती हैं। हमारा यही उद्देश्य है कि जब तक नशे के कारोबार को जड़ से खत्म नहीं कर लेते जब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे। बता दें कि सोमवार को पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर सेक्टर के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रग्स की तस्करी करने वाले एक किशोर सहित चार तस्करों को पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 4.01 किलोग्राम हेरोइन, 20,000 रुपये ड्रग मनी और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने छेहरटा और छावनी थानों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “कांग्रेस से समय में इस कारोबार की शुरुआत क्यों हुई। हम तो पिछले तीन साल से ही सत्ता में हैं। लेकिन अब हम नशे के कारोबार को खत्म करने में लगे हुए हैं। किसानों के धरना को लेकर उन्होंने कहा, मेरा किसानों से अनुरोध है कि अगर उन्हें किसी मांग को लेकर हमसे काम है, तो हमसे जब मर्जी तब मुलाकात करें। लेकिन धरना देने और लोगों को तंग और परेशान करने वालों को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.