ये मामला पंजाब के फिरोजपुर जिले का है जहां जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक गांव से उफनती सतलज नदी में बह जाने के बाद दो भारतीयों को पाकिस्तान में हिरासत में ले लिया गया। जिसकी पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
रतनपाल सिंह और हविंदर सिंह को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया
पुलिस ने बताया कि लुधियाना के सिधवां बेट के रतनपाल सिंह और हविंदर सिंह को शनिवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को भी सूचित किया गया।
बीएसएफ को सौंपे जाने का इंतजार
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि हम उन्हें बीएसएफ को सौंपे जाने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद ही हम उनके पाकिस्तान जाने का सही कारण बता पाएंगे।’


Download Android App
Download iOS App



