अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 200 भारतीय आज अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरेंगे

Summary :

अमेरिकी सेना का विमान सी-17 आएगा अमृतसर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ही कई बड़े फैसले लिए है। अब अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों पर नकेल कसना शुरू कर दिया। आज अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे 200 भारतीयों को लेकर एक विमान पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। इन सभी भारतीयों को जिला प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया जाएगा। अमृतसर एयरपोर्ट पर उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी फिर सभी को उनके घर भेज दिया जाएगा।

अमेरिकी सेना का विमान सी-17 आएगा भारत

इस संबंध में आज आव्रजन विभाग, खुफिया एजेंसियों, एयरपोर्ट प्रबंधन समेत अन्य की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक भी हुई है। अमेरिकी सेना का विमान सी-17 वहां अवैध रूप से रह रहे 200 से ज्यादा भारतीयों को लेकर रवाना हो गया है, जो 5 फरवरी को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। इस विमान की दोपहर के समय अमृतसर पहुंचने की संभावना है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।