पंजाब में शराब की कीमतों में 30-40% की कमी संभव, नई आबकारी नीति को मंजूरी

Summary :

पंजाब में शराब की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाले राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी पहली आबकारी नीति को मंजूरी दे दी।

पंजाब में शराब की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है। आम आदमी पार्टी की अगुवाई वाले राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी पहली आबकारी नीति को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शराब कारोबार से 9,647.85 करोड़ रुपये एकत्र करने का लक्ष्य रखा है, जो पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में वर्ष 2022-23 की नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई।
 

Desk Team