लुधियाना-बटाला : गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में शराब के ठेकेदार करिंदों द्वारा गाड़ी के नीचे सरेआम रौंदकर दो युवकों की हत्या उपरांत उत्पन्न हुई तनावपूर्ण स्थिति के माहौल में आज दोनों मृतक नौजवान संजीव कुमार गौरू और उसके जिगरी यार सुबेक सिंह देबू गांव कोट दलपत राय का पुलिस प्रमुख द्वारा आश्वासनों उपरांत डेरा बाबा नानक के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
शबेक सिंह को अगिन उनके पिता रछपाल सिंह ने दी जबकि दूसरे नौजवान संजीव कुमार गेरू पुत्र तरसेम सिंह का अंतिम संस्कार धर्मकोट पतन रावी दरिया के किनारे किया गया, जिसको अगिन उनके चाचा अशोक कुमार मंगा ने दी। हालांकि आज स्थिति उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब मृतक गेरू के पारिवारिक सदस्यों ने मृतक देह को कस्बे के पुराने बस स्टैंड पर स्थित मुख्य चौक पर रखकर धरना लगाने के लिए कहा। संबंधियों का कहना था कि जब तक दोषियों केा गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। इस उपरांत पुलिस के आश्वासनों के बाद मृतकों के रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
अंतिम सस्कार के वक्त भारी संख्या में लोग व मृतकों के रिश्तेदार पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर किसी भी दुखद घटना को रोकने के लिए समस्त बाजार बंद रहा और स्थान-स्थान पर पुलिस तैनात थी। पुलिस ने दोनों नौजवानों के मौत के मामले में 9 लोगों पर हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की है। स्मरण रहे कि दोनों मृतकों की हत्या उपरांत सिंगला ग्रुप के 3 ठेकों को भडक़ी भीड़ ने कल आग के हवाले कर दिया था। इस दौरान गाडिय़ों का भी आग लगा दी गई थी।
जबकि भीड़ ने ठेकेदार के एक सेल्जमैन बहादुर सिंह की भी जमकर पिटाई की थी। माहौल तनावपूर्ण होने उपरांत बटाला के एसएसपी उपेंद्र जीत सिंह और तहसीलदार अरविंद सलवाना भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए धारा 144 लगाकर भीड़ को नियंत्रण में किया गया। पुलिस उपकप्तान दीपक राय ने बताया कि नौजवान के वारिसों के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
– सुनीलराय कामरेड
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



