पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को 18 और उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की । पार्टी अब तक कुल 58 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है । आप की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।
पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं ।
बयान के अनुसार आज जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है उनमें सज्जन सिंह चीमा सुलतानपुर लोधी से, फिल्लौर से प्रेम कुमार, होशियारपुर से पंडित ब्रह्म शंकर जिम्पा, अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल, अटारी से जसविंदर सिंह, बाबा बकाला से दलवीर सिंह टोंग और आनंदपुर साहिब से हरजोत सिंह बैंस शामिल हैं ।
इसमें कहा गया है कि जगदीप गोल्डी कम्बोज जलालाबाद से चुनाव लड़ेंगे जहां शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी मैदान हैं ।
अन्य उम्मीदवारों में खेमकरण से सरवन सिंह धून, लुधियाना सेंट्रल से अशोक पप्पी, सार्दूलगढ़ से गुरप्रीत बनवाली, शतराना से कुलवंत सिंह बाजीगर, चब्बेवाल से हरमिंदर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया,बाघा पुराना से अमृतपाल सिंह सुखानंद, भूच मंडी से मास्टर जगशीर सिंह, जैतो से अमोलक सिंह और पटियाला ग्रामीण से डा बलबीर सिंह शामिल हैं ।


Download Android App
Download iOS App



