अमृतसर में दशहरा मेले के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से लोगों की मौत पर दिलजीत दोसांज और कपिल शर्मा समेत कई पंजाबी अभिनेताओं और गायकों ने दुख जताया।
पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखने वाले शर्मा ने कहा, ‘‘ मैं अमृतसर ट्रेन हादसे से दुखी हूं। ईश्वर पीड़ितों के परिवारों को हिम्मत दे और मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द स्वस्थ हों।’’ प्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता दोसांज ने घटना पर दुख जताया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अमृतसर में भीषण ट्रेन हादसे से बहुत दुखी हूं। यह दिल दहला देने वाला है। पीड़ितों के परिवारों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रभावित लोगों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं ।’’
अमृतसर रेल हादसा : अमृतसर में शोक का माहौल, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
वहीं पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा, ‘‘ अमृतसर हादसे के पीड़ितों के परिवार वालों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं… मासूम लोगों की जान जाने से दुखी हूं.. अपने प्रियजनों को खोने वालों को वाहेगुरू जी शक्ति दें।’’ अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल ने मृतकों के परिजनों के साथ हमदर्दी जताई।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ अमृतसर में ट्रेन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं।’’ इसके अलावा गायक रणजीत बावा ने भी घटना पर दुख जताया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
शुक्रवार शाम पटरियों पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे लोग ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में कम से कम 59 लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



