लुधियाना-कपूरथला : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को जेल से धमकी मिलने का मामला अभी निपटा ही नहीं था कि अब सुलतानपुर लोधी से कांग्रेसी विधायक नवतेज सिंह चीमा को कुख्यात गैंगस्टार सुखा कालवां गैंग के सदस्य गैंगस्टार हरजोत सिंह और अमरबीर लाली द्वारा धमकियां दी जा रही है। धमकियां देने का कारण विधायक द्वारा उनपर चल रहे आपराधिक मामलों में मदद ना करना, बताया गया है। स्मरण रहे कि पहली मई को यह गैंगस्टार सुलतानपुर लोधी के गांव बुसोवाल में आएं थे जोकि उनका पैतृक गांव बताया जा रहा है और विधायक के पूर्वज भी इसी गांव से संबंध रखते है। जिला पुलिस ने इस संबंध में पुलिस स्टेशन कबीरपुर में एक मामला भी दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूबे में आए दिन गैंगस्टारों द्वारा फोन और सोशल मीडिया के जरिए धमकियां देने का सिलसिला जोरों पर है। गैंगस्टार अपने नाम का खौफ बनाए रखने के लिए हर रोज कोई ना कोई कारनामा कर रहे है। पिछले दिनों विख्यात पंजाबी गायक पर भी हमला करके उसको मार दिया गया था।
मशहूर गायक अदाकार और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर भी हमला इसी कड़ी का नतीजा था। हालांकि वह गोलियों की बौछार से गंभीर जख्मी होकर बच गया था। अब एक बार फिर गैंगस्टार दलप्रीत बाबा ने नंगल के कारोबारी से 35 लाख की फिरोती संबंधी धमकी दी है। हाल ही में एक नौजवान शख्स द्वारा फरीदकोट जेल में बंद होने के बावजूद सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद सिंह को भी अपनी और जेल की दुर्दशा बताते हुए जान से मारने की धमकी दी है।
मॉर्डन जेल फरीदकोट में बंद गोबिंद सिंह नामक अपराधी ने मोबाइल फोन द्वारा वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड भी किया है। जिसमें उसने पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को धमकी भरे लहजे में धमकाया है। आज कांग्रेसी विधायक को भी ऐसी ही मिलती-जुलती धमकी दो गैंगस्टारों द्वारा दी गई है। विधायक नवतेज सिंह चीमा को सहायता ना दिए जाने के आरोपों के बीच इलजाम लगाए है।
विधायक के मुताबिक गैंगस्टारों ने पहले खेल मैदान में खेल रहे बच्चों को धमकाया, अब गांव के डॉक्टरों को धमका रहे है। यही नही उक्त गैंगस्टारों ने गांव में बनी दूध सोसायटी के सदस्यों को भी धमकाया। विधायक के मुताबिक उपरोक्त अपराधियों के विरूद्ध पहले भी कई मामले दर्ज है। उधर जेल मंत्री रंधावा ने कहा कि इन घटनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएंगा। उन्होंने माना कि जेल के अंदर से मंत्रियों को ही धमकियां मिलना सरकार और राज्य के लिए गभीर विषय है और प्रशासन इस संबंध में जल्द ही कोई ना कोई हल निकाल लेंगा।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



