बटाला : शिरेामणि अकाली दल के नेता दलवीर सिंह दिलवान की हत्या के मामले के मुख्य अभियुक्त ने गुरूवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया । बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि मुख्य आरोपी बलविंदर सिंह को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया ।
पूर्व अकाली सरपंच दलवीर सिंह दिलवान (51) की उसके पड़ोसी बलविंदर सिंह और उसके दो बेटों -मेजर सिंह तथा मंदीप सिंह- ने गोली मार कर हत्या कर दी थी और बाद में तेज धारदार हथियार से उसका पैर काट लिया था । इस संबंध में भारतीय दंड विधान की धारा 302 एवं सशस्त्र अधिनियम के तहत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



