पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को विपक्षी शिरोमणि अकाली दल पर हमला करते हुए शिअद पर बहुजन समाज पार्टी का इस्तेमाल ‘अपने राजनीतिक खेल में प्यादे की तरह करने का’ आरोप लगाया। चन्नी ने बताया, ‘‘ 1996 में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का बसपा के साथ गठबंधन था लेकिन उसके अगले साल ही उन्होंने बसपा को धोखा दिया और भाजपा से जुड़ गए।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा से अपनी ही दवाई का स्वाद चखने के बाद अकाली फिर से बसपा के पास आए हैं लेकिन इस बार भी वे ‘वही कुटिल राजनीति’ कर रहे हैं और बसपा को होशियारपुर और पठानकोट जैसी सीटें दी हैं, जहां से वे खुद कभी नहीं जीते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ गुप्त तरीके से शिअद अब भी भाजपा का हाथ थामे हुये है।’’ बहुजन समाज को कांग्रेस पार्टी के तले आने का आह्नान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब बहुजन समाज का शासन है। शिअद ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठबंधन किया है।


Download Android App
Download iOS App



