चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के वंशवाद संबंधित बयान का बचाव करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत विपक्ष पर गलतबयानी कर श्री गांधी के खिलाफ कुप्रचार करने का आरोप लगाया है। लंदन में कल कुछ टीवी चैनलों को दिये साक्षात्कार में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता जानबूझकर श्री गांधी के बयान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में लोगों के पास जिसे चाहें चुनने का अधिकार है और किसी को भी वोट करना व्यक्तिगत पसंद है।
कांग्रेस ने कोई जबरदस्ती नहीं की मतदाताओं के साथ कभी, लोग जिसे चाहते हैं वोट देते हैं। उन्होंने सवाल पूछा, लोग अगर हमें वोट देते हैं तो इसमें वंशवाद कहां से आ गया? कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि लोग कभी भी अपना मन बदलने के लिए स्वतंत्र हैं और समय-समय पर ऐसा होता भी रहा है। दिल्ली विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की वापसी पर कैप्टन सिंह ने कहा कि यह अच्छा लक्षण है। पहले पंजाब विश्वविद्यालय में और अब दिल्ली विश्वविद्यालय में जीत कांग्रेस के पक्ष में माहौल बदलने का संकेत है।
उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि चुनावों में हार जीत लगी रहती है और लोगों को ओवररिएक्ट नहीं करना चाहिए। आम आदमी पार्टी द्वारा उनके ब्रिटेन दौरे को लेकर आलोचना के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के पास और कोई काम नहीं है,इसलिए सिवाय इस तरह की नकारात्मक राजनीति के। उन्होंने कहा कि वह लंदन सारागढ़ी युद्ध पर अपनी किताब के विमाचन और सरकार के वैश्विक’कनेक्ट विथ युअर रूट्स’कार्यक्रम के लिए।


Download Android App
Download iOS App



