लुधियाना : पूर्व मुखयमंत्री प्रकाश सिंह बादल लुधियाना में गुरमेल मेडिकल हॉल के मालिक भगवान सिंह जो उनके करीबी हैं, उनके बेटे रविंदर पाल सिंह मिंकू के निधन पर अफसोस का प्रकट करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके बेटे के निधन पर हम को बहुत अफसोस है और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को दुख सहने का बल दे। इससे पहले लुधियाना के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में बादल फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट में पहुंचे।
यहां पर किसानों को दूसरे व्यवसायिक धंधे के बारे में जो जानकारी दी जाती हैख् उसके बारे में जानने के लिए प्रकाश सिंह बादल ने भी जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी फसल प्रोसेस कर वैल्यू ऑडिशन कर बेचे तो उसे और भी ज्यादा फायदा होगा, जैसे फूड प्रोसेसिंग के लिए दूसरे जो धंधे हैं जैसे आम लीची फ्फ्रूट्स आदि के धंधे हैं, को अपनाने चाहिए और अच्छा मुनाफा भी कमा सके।
वहीं पर किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए थे किसानों के लिए वह पूरे नहीं किए हैं। किसानों के साथ झूठे वायदे तो सभी कर जाते हैं। किसानों को वोट बैंक समझ कर यूज किया जाता है, इनके वादे ना पूरे कर उनके साथ धोखा किया जाता है। बादल ने कहा कि किसानों का कर्जा माफ कर देना चाहिए और सरकार को ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए कि किसान कर्जा ले ही ना और किसानों के जो मसले हैं वह सरकार को पहल के तौर पर हल करने चाहिए।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



