अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को किया गिरफ्तार

Summary :

Amritsar 2 Terrorist Arrested: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये हथगोले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। Amritsar 2 Terrorist Arrested: पहला आरोपी रविंदर की गिरफ्तारी अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान चलाकर रविंदर उर्फ रवि नाम के युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। यह देखकर…

Amritsar 2 Terrorist Arrested: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि ये हथगोले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए थे।

Amritsar 2 Terrorist Arrested: पहला आरोपी रविंदर की गिरफ्तारी

अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान चलाकर रविंदर उर्फ रवि नाम के युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए। यह देखकर पुलिस ने तुरंत जांच तेज की और रविंदर से पूछताछ शुरू की।

Amritsar 2 Terrorist Arrested
अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फोटो (social media)

Amritsar Police Arrested Terrorist: दूसरा आरोपी हरप्रीत भी गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान रविंदर ने बताया कि इस साजिश में उसका एक और साथी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ मिल्खा भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने हरप्रीत को भी गिरफ्तार किया और उसके पास से भी दो और हैंड ग्रेनेड मिले। इस तरह कुल चार ग्रेनेड पुलिस ने बरामद किए हैं।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आए हथियार

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हो गया है कि दोनों आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप भेजी गई थी। इन ग्रेनेड्स को अमृतसर के ग्रामीण इलाकों में एक सुरक्षित जगह पर छिपा कर रखा गया था।

Amritsar 2 Terrorist Arrested
अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फोटो (social media)

त्योहारों के समय पर की गई साजिश

पुलिस का मानना है कि यह पूरी साजिश पंजाब में त्योहारों से पहले माहौल खराब करने के मकसद से रची गई थी। आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस की समय पर कार्रवाई से यह योजना विफल हो गई।

Punjab police Anti-Terror operation: जांच में जुटी एसआईटी

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके नेटवर्क, विदेशी कनेक्शन और स्थानीय मददगारों की जानकारी जुटाने के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है। SIT इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Amritsar 2 Terrorist Arrested
अमृतसर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, फोटो (social media)

Punjab Amritsar News: लोगों ने ली राहत की सांस

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अमृतसर और आसपास के इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली है। पंजाब पुलिस का कहना है कि वह राज्य में किसी भी आतंकी गतिविधि को सफल नहीं होने देगी और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

पुलिस का संदेश

एसएसपी मनिंदर सिंह ने साफ किया कि पंजाब पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें: पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.7 किलोग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।