बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा के बीच तेज प्रताप यादव के बयान ने मचाई सियासी हलचल, जानें क्या कहा?

Summary :

Tej Pratap Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इसी बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने की चुनाव लड़ने की पुष्टि तेज प्रताप यादव ने एक मीडिया एजेंसी से खास बातचीत में बताया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ इस बार के विधानसभा चुनाव में उतरने…

Tej Pratap Yadav News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इसी बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव ने की चुनाव लड़ने की पुष्टि

तेज प्रताप यादव ने एक मीडिया एजेंसी से खास बातचीत में बताया कि उनकी पार्टी पूरी तैयारी के साथ इस बार के विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव तय हैं और उनकी पार्टी भी इसमें अपनी भागीदारी निभाएगी। तेज प्रताप ने जानकारी दी कि वे बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे।

Tej Pratap Yadav News
तेज प्रताप यादव के बयान ने मचाई सियासी हलचल, फोटो (social media)

Bihar Elections 2025: जनता को देंगे नया विकल्प

तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि जनशक्ति जनता दल जनता को एक मजबूत और ईमानदार विकल्प देने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार की समस्याओं का समाधान करने का रोडमैप लेकर जनता के बीच जाएगी।

Bihar Election Dates Announcement: दो चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इस बार बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Tej Pratap Yadav News
तेज प्रताप यादव के बयान ने मचाई सियासी हलचल, फोटो (social media)

विधानसभा का कार्यकाल जल्द हो रहा खत्म

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को पूरा हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी दल चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग से यह भी मांग की थी कि छठ पर्व के बाद ही मतदान कराया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में भाग ले सकें।

Tej Pratap Yadav News
तेज प्रताप यादव के बयान ने मचाई सियासी हलचल, Tej Pratap Yadav News, फोटो (social media)

2020 चुनाव की तुलना में बदलाव

साल 2020 में बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव कराए गए थे। उस समय पहले चरण में 71 सीटों, दूसरे चरण में 94 और तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान हुआ था। इस बार चुनाव दो ही चरणों में होंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सहज और तेज हो जाएगी।

पटना मेट्रो को लेकर सरकार पर निशाना

तेज प्रताप यादव ने पटना मेट्रो के उद्घाटन को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के कुछ ही समय बाद मीठापुर इलाके में जमीन धंस गई, जो सरकार की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस मेट्रो की नींव ही कमजोर है, उसमें लोग कैसे भरोसा करेंगे?

यह भी पढ़ें: बज गया चुनावी बिगुल, इस तारीख को इस विधानसभा क्षेत्र में होगा मतदान, जानें लास्ट चुनाव का पूरा समीकरण

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।