बज गया चुनावी बिगुल, इस तारीख को इस विधानसभा क्षेत्र में होगा मतदान, जानें लास्ट चुनाव का पूरा समीकरण

Summary :

Bihar Election 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 6 अक्टूबर 2025 को बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का सोमवार शाम 4 बजे ऐलान किया गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने यह जानकारी की दी है कि वो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी हर विधानसभा चुनाव की तरह सभी 243 सीटों पर चुनाव होंगे। सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बार चुनाव दो चरणों में कराएं जाएंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी,…

Bihar Election 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज 6 अक्टूबर 2025 को बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का सोमवार शाम 4 बजे ऐलान किया गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने यह जानकारी की दी है कि वो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भी हर विधानसभा चुनाव की तरह सभी 243 सीटों पर चुनाव होंगे। सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। इस बार चुनाव दो चरणों में कराएं जाएंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, 14 नवंबर को मतगणना होगा। 121 सीटों पर पहले फेज में 6 नवंबर 2025 को मतदान होंगे तो 11 नवंबर 2025 को दूसरे फेज में शेष 122 सीटों पर चुनाव होंगे। तो आइए देखते हैं किस विधानसभा क्षेत्र में कब होगा मतदान?

Bihar Election 2025 LIVE
Bihar Election 2025 LIVE (CREDIT-SM)

Bihar Assembly Statistics: बिहार विधानसभा के आंकड़े

मुख्य चुनाव आयुक्त-फोटो : social media
मुख्य चुनाव आयुक्त-फोटो : social media
  • बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, इनमें 2 अनुसूचित जनजातियों के लिए और 38 अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं।
  • NDA के पास मौजूदा में 131 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी के पास 80 सीट, JDU 45 सीट, HAM (एस) 4 सीट पर मौजूद हैं। इनके अलावा 2 निर्दलीय विधायकों ने भी NDA को अपना समर्थन दिया है।
  • महागठबंधन के पास 111विधानसभा सीटें हैं, जिनमें RJD के पास 77 सीट, कांग्रेस 19 सीट, CPI (एमएल) 11 सीट, CPI (एम) 2 और CPI के पास 2 सीट शामिल हैं।
दल का नाम 2020 सीटें 2025 सीटें बदलाव (±)
राजद (RJD) 75 77 +2
भाजपा (BJP) 74 79 +5
जदयू (JDU) 43 45 +2
कांग्रेस (INC) 19 19 0
माले (CPIML) 12 11 -1
हम (HAM) 04 04 0
एआईएमआईएम (AIMIM) 05 01 -4
वीआइपी (VIP) 04 00 -4
भाकपा (CPI) 02 02 0
माकपा (CPM) 02 02 0
लोजपा (LJP) 01 00 -1
बसपा (BSP) 01 00 -1
निर्दलीय 01 02 +1
रिक्त सीटें 00 01 +1

Last Bihar Election 2020 Equation: लास्ट बिहार चुनाव 2020 का समीकरण

Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 (credit-sm)

साल 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव को तीन फेज में कराया गया था। पहला चरण 28 अक्टूबर, 2020 को, दूसरा चरण 3 नवंबर, 2020 को और तीसरा चरण 7 नवंबर, 2020 को हुआ था। मतगणना 10 नवंबर, 2020 को हुई थी। राज्य के कुछ हिस्सों में शुरुआती नक्सली और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए 2020 के चुनाव तीन चरणों में कराना ज़रूरी समझा गया था। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में लगभग भागीदारी 58.7% रही थी जो 2015 की तुलना में अधिक थी। निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार चुनाव 2025 के लिए आज तारीखों का ऐलान हो गया। मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है.

Bihar Election 2025 LIVE: मुख्य चुनाव बदलाव 2025

  • किसी भी मतदान केंद्र पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे — यह घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की है ताकि मतदान प्रक्रिया सुचारू और सुगम हो सके।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में अपनी किस्मत आजमाएगी AAP, 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।