अमृतसर हादसा ‘रेल दुर्घटना’ नहीं, कोई जांच नहीं होगी : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष

Summary :

रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) अमृतसर हादसे की जांच नहीं करेंगे जिसमें शुक्रवार को दशहरा मेला देखने आये 59 लोग एक ट्रेन से कुचल गए थे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी

रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) अमृतसर हादसे की जांच नहीं करेंगे जिसमें शुक्रवार को दशहरा मेला देखने आये 59 लोग एक ट्रेन से कुचल गए थे। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने कहा कि यह कोई ‘‘रेल दुर्घटना’’ नहीं बल्कि रेल पटरियों पर अनधिकृत प्रवेश का एक मामला है।

रेल संरक्षा आयोग नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में काम करता है और सभी रेल दुर्घटनाओं की अनिवार्य जांच करता है जिसमें फाटक रहित रेल समपार पर होने वाली दुर्घटनाएं, ट्रेन के पटरी से उतरने और पुल गिरने के बाद होने वाली दुर्घटनाएं शामिल हैं।

ट्रेन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं : मनोज सिन्हा 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने कहा, ‘‘आयोग रेल दुर्घटनाओं की जांच करता है। यह एक ऐसा हादसा था जिसमें लोगों ने रेल पटरी पर अनधिकृत प्रवेश किया और यह कोई दुर्घटना नहीं है।’’

रेलवे ने कहा है कि यह कोई उसकी गलती नहीं थी क्योंकि उसे दशहरा कार्यक्रम के बारे में कोई सूचना नहीं थी।

Desk Team