पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अधिकारियों से अमृतसर रेल हादसे के पीड़ितों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की विस्तृत जानकारी तैयार करने के लिए कहा है। इससे पीड़ित परिवारों को और ज्यादा मुआवजा मिलने के संकेत मिलने लगे हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री ने अपने प्रमुख प्रधान सचिव सुरेश कुमार से कहा है सरकार को पीड़ितों को सिर्फ मृतकों के परिजनों, विशेषकर गरीब परिजनों को पांच लाख रुपये देने से ज्यादा भी करना होगा।’
नवजोत सिंह सिद्धू ने रेलवे पर साधा निशाना, लोको-पायलट को एक दिन में ही क्यों क्लीन चिट दी जा रही है
सिंह ने अमृतसर उपायुक्त और पुलिस आयुक्त को प्रत्येक पीड़ित की विस्तृत सामाजिक-आर्थिक स्थिति बताने का निर्देश दिया है।मुख्यमंत्री ने ज्यादातर पीड़ितों के गरीब होने के कारण शीघ्रता से रसद, कपड़े और दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
दुर्घटना के बाद अपनी सुस्त प्रतिक्रिया और प्रभावित परिवारों के लिए पर्याप्त नहीं करने के लिए निशाने पर आने वाले सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री बृह्म मोहिंदर की अगुआई में मंत्रियों के आपदा प्रबंधन समूह के साथ राहत और पुनर्वास कार्यो की समीक्षा की।
प्रवक्ता ने कहा, ‘दुर्घटना में घायल हुए कुछ लोगों से मिलने शनिवार को अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री दो युवतियों की कहानियों से द्रवित हो गए जिन्होंने अपने बच्चों और पति समेत पूरे परिवार को खो दिया। एक महिला ने तो अपने ससुराल के अन्य परिजनों को भी खो दिया।’
सिंह ने अपने मुख्य प्रधान सचिव को ऐसे पीड़ितों का प्रदेश सरकार द्वारा पुनर्वास जल्द से जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सीएमजी को मुआवजे का जल्द से जल्द भुगतान का निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



