लुधियाना-फिरोजपुर : बाप को शराब पिलाने से नाराज -गुस्से में आएं 19 वर्षीय युवक द्वारा एक 35 वर्षीय शख्स का तेजधार हथियार किरचे मारकर कत्ल कर देने का समाचार मिला है। जबकि इस झगड़े के दौरान दो व्यक्तियों के गंभीर रूप से जख्मी किए जाने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहदी जिले फिरेाजपुर शहर में बीती रात घटित हुई इस घटना में संजीव सोढ़ी नामक शख्स की मौत हो गई।
घटना में मारा गया और जख्मी होने वाला व्यक्ति कातिल नौजवान हनी बहल के पिता दविंद्र उर्फ टीटू के दोस्त थे। थाना सिटी के प्रमुख जसवीर सिंह के मुताबिक थाना सिटी पुलिस ने जख्मी विकास उर्फ काका निवासी मकू गेट के बयान पर कत्ल के आरोपी हनी बहल और उसकी मां सरोज रानी समेत उसके छेाटे भाई के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें दबोचने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक विकास अपने दोस्त संजीव सोढ़ी पुत्र प्रकाश निवासी कसूरी गेट, रोहित नरूला निवासी गली तहसीलदारा और दविंद्र उर्फ टीटू बहल निवासी मोहल्ला सोढिय़ा के साथ हाउसिंग बोर्ड कलोनी के नजदीक शराब के आहते पर शराब पी रहे थे। टीटू को जब शराब का नशा ज्यादा हो गया तो उसके बाद उसका बेटा हनी बहल उन्हें कार में लेने आ गया और अपने पिता को घर ले गया। इसके बाद हनी के घर फोन आया और उसने तीनों को अपने घर बुला लिया।
जब तीनों वहां गए तो हनी , उसकी मां सरोज और उसके छोटे भाई ने देखते ही किरचों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में संजीव सोढ़ी की छाती और शरीर के अलगअलग अन्य अंगों पर गहरे जख्म हो गए। शोर मचने उपरांत जब आसपास के लोग इकटठे हुए तो सभी वहां से भाग निकले। लोगों ने तीनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवा दिया जहां संजीव सोढ़ी की मौत हो गई जबकि गंभीर जख्मी रोहित नरूला को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है और सभी आरोपी फरार बताए जा रहे है। वही एस पी डी अमरजीत सिंह बाठ ने बताया की 302 का मामला दर्ज कर लिया गया और आगे जांच की जा रही है जल्द ही दोषी को पक ड़ लिया जाएगा।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



