लुधियाना-जीरा : पंजाब में नशे के कारण के मरने वाले गबरूओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नशे के रूझान के प्रति नौजवानों का लगाव बढ़ता ही जा रहा है और इसी की गिरफ्त में पंजाब की नौजवानी तबाही के कगार पर है। फिरोजपुर के इलाके जीरा से संबंधित नशे से एक और युवक की मौत हुई है। जबकि नाभा में अन्य युवक नशे की ओवरडोज लेने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत की जदोजहद में जुटा हुआ है। जीरा के नजदीक गांव सनौर में नशे के कारण एक नौजवान की मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बूटा सिंह निवासी गांव सनौर जो जमींदार था और उसके सिर पर 8 साल पहले पिता का साया उठ चुका था और वह नशे की लत में गिरफत था। स्मरण रहे कि बीते दिन इसी के नजदीक गांव मिहर सिंह वाला में एक 20 वर्षीय नौजवान रमनसिंह की नशे में ओवरडोज के कारण मौत हुई है जबकि सीमावर्ती इलाके फिरोजपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान नशे के कारण 4 नौजवान अपनी जीवन लीला का अंत कर चुके है।
उधर नाभा के नजदीक गांव अलहोरा का नौजवान जो स्थानीय फैक्ट्री में नौकरी करता है, को स्थानीय वातावरण पार्क में नशे की ओवरडोज के कारण बेहोश पाया गया। मोके पर कुछ नौजवानों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने राजिंद्रा अस्पताल पटियाला हेतु रेफर कर दिया है। मोके पर मोजूद लोगों के मुंताबिक उसकी दोनों बाजुओं पर टीकों के निशान थे और उसके साथी उसे बेहोशी की हालत में फेंककर फरार हो गए।
सिविल अस्पताल में लोगों ने पंजाब सरकार से नशे को रोकने संबंधी सख्त कार्यवाही करने की मांग की और लोगों ने दोष लगाया कि पुलिस की नाक के नीचे से नशा बेचा जा रहा है, जिस पर पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर पा रही।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



