लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के सीमावर्ती इलाके अमृतसर में बीते दिनों अटारी स्थित गांव मोदा में अपनी प्रेमिका को मिलने गए एक पादरी नरिंद्र सिंह को उसकी प्रेमिका के पारिवारिक सदस्यों द्वारा कत्ल कर दिया गया था।
इस कत्ल के मुख्य दोषी पूनम कौर और उसके ससुर गुरमेल सिंह को मुख्य पुलिस अधिकारी घरिंडा इंस्पेक्टर रंधीर सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी द्वारा समय पर कार्यवाही करते हुए 2 दिन के अंदर भागने की फिराक में रानीके मौड़ पर गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक मृतक के पुत्र मनजिंद्र सिंह ने बताया कि करीब 20 साल पहले उसका पिता तरनतारन चला गया था और उसी के पेतृक गांव जहां उसकी बुआं अमरजीत कौर अपने परिवार समेत रहती थी। गांव मोदा निवासी महिला पूनम पत्नी शवेक सिंह और उसके पिता के साथ वह अपनी बुआ के घर आया था। अचानक फोन सुनते उसका पिता घर से बाहर चला गया।
इसी दौरान वह और उसकी बुआ का लडक़ा मनिंद्र भी उनके पीछे चले गए। गांव के बाहर निकलने के रास्ते पर खड़े पूनम के ससुर गुरवेल सिंह, देवर सतनाम सिंह और अन्य रिश्तेदार गुरजंट सिंह, उसके पिता के साथ मारपिटाई करने लगे और सतनाम सिंह द्वारा सिर पर बेसबैट मारने से उसके पिता खून से लथपथ होकर गिर गए, जिन्हें अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृतक करार दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्यवाही करते हुए गुरवेल सिंह, सतनाम सिंह, गुरजंट सिंह और पूनम कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर रंधीर सिंह ने बताया कि अन्य मुलजिमों को गिरफतार करने के लिए छापेमारी जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



