लुधियाना-अमृतसर : भारत-पाकिस्तान पंजाब सरहद पर बसें जिला अमृतसर स्थित कस्बा उठियां के साथ लगते गांव मानावाला में पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच में आज दोपहर कोई सवा एक बजे के करीब तीन कार सवार लोगों द्वारा गोलियां चलाकर बैंक लूटने की कोशिश की गई। जबकि बैंक गार्ड की होशियारी और लूटेरों के साथ बहादुरी से मुकाबला करते हुए लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया।
लुटेरों की गिनती 8 से 10 बताई जा रही है। मुकाबले के दौरान बैंक गार्ड काफी जख्मी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



