लुधियाना-पटियाला : पिछले दिनों 15 जून को भारत-चीन सरहद पर गलवन घाटी में पड़ोसी मुलक चीनी फौजियों के साथ हुई खूनी झड़प में सेना के 20 जवान शहीद हुए थे, उनमें से पंजाब के 4 जवान थे, उन जवानों में से एक जवान शहीद मनदीप सिंह पटियाला के गांव सील का था, उनकी अंतिम शांति के लिए आज गुरूद्वारा साहिब पातशाही नौवी बहादुरगढ़ पटियाला में पाठ के भोग डाले गए। इस दौरान भारी संख्या में लोग, सियासी नेता, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर पंजाब के केबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व अकाली मंत्री प्रेम ङ्क्षसह चंदू माजरा, हरिंद्रपाल सिंह चंदू माजरा समेत कई वरिष्ठ लोग उपस्थित थे।
इस दौरान केबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की सरहदों की रक्षा करते अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीद सैनिकों को सलाम है और समूह पंजाब हमेशा शहीदों का कर्जदार रहेंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय सरहद पर दाखिल होकर भारतीय जवानों को शहीद करना चीन की कायराना हरकत है, जिसे कोई भी भारतीय बरदाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आगे कहा कि शहीद देश की संपति है। उनकी शहादत को याद रखना हमारा कर्तव्य है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



