शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी और जन जागृति मंच ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में स्थानीय शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक पर भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के जिले के सभी पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर रमन पब्बी ने कहा कि अगर आज हम भारत में आजादी से जी रहे हैं तो यह सब शहीद ए आजम भगत सिंह जी की कृपा है जिनके बलिदान के कारण ही आज भारत आजाद है। इसी प्रकार जन जाग्रति मंच ने शहीद भगत सिंह चौक में शहीद की प्रतिमा पर पुष्पार्पित किये। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा के सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजीव ढींगरा, राजू मागो उपाध्यक्ष बहन परवीन शर्मा, परवीन हांडा, दीपक तेलू, सचिव सुदेश भगत दविंदर कालिया, विकी जुल्का, उषा महंत, अमित भाटिया और सुदर्शन मोंगिया मोर्चा के अध्यक्ष मनीष विज आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



