अमृतसर पहुंचे अबू धाबी आतंकवादी हमले में मारे गए दोनों भारतीयों के पार्थिव शरीर

Summary :

युक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी एयरपोर्ट के पास आतंकी हमले में मारे गए दो भारतीयों के शव आज पंजाब के अमृतसर पहुंच गए हैं।

युक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी एयरपोर्ट के पास आतंकी हमले में मारे गए दो भारतीयों के शव आज पंजाब के अमृतसर पहुंच गए हैं। शवों को मृतकों के परिवारों को सौंप दिया गया है। दोनों भारतीयों की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।
अबू धाबी में भारतीय मिशन ने गुरुवार को ही दोनों भारतीयों के शव को भारत भेजने से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली थी। यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया था, ‘‘शव कल सुबह (शुक्रवार को) अमृतसर पहुंच जाएंगे। यूएई सरकार और एडीएनओसी के सहयोग की हम अत्यधिक सराहना करते हैं। स्थानीय समर्थन के लिए पंजाब सरकार के साथ सम्पर्क में हैं।’’
अबू धाबी में 17 जनवरी को विस्फोट ‘‘छोटी-छोटी उड़ने वाली वस्तुओं’’ (संभवत: ड्रोन) के तीन पेट्रोलियम टैंकर पर गिरने से हुए थे, जिनमें दो भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए थे। ये सभी अबू धाबी नेशनल ऑयल कम्पनी (एडीएनओसी) के कर्मचारी थे। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

Desk Team