लुधियाना-होशियारपुर : जिला होशियारपुर के गांव दिहाना स्थित गुरूद्वारा श्री गुरूनानक देव जी में आज सुबह साढ़े 11 बजे शॉट सर्कट होने के कारण श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी के 4 पावन स्वरूप, 3 एयरकंडीशन और पहली मंजिल पर पड़ा अन्य सामान अगिन भेंट हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है।
मौके पर आग बुझाने के लिए गए अगिन दस्ते की गाडिय़ों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस स्टेशन मोहटीआना पुलिस के उच्च अधिकारी और गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पठानकोट में एक बार फिर दिखे हथियारों से लैस 3 संदिग्ध, पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर
उधर शिरेामणि गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने गुरूद्वारा गुरूनानक देव जी में घटित इस घटना के बारे में दुख प्रकट करते हुए कहा कि शार्ट सकर्ट से आग लगने की घटित हो रही हृदयवेदक घटनाएं रोकने के लिए गुरू घर के प्रबंधक अपने जिम्मेदारी सचेत हेाकर निभाएं।
उन्होंने कहा कि प्रबंधक कमेटी द्वारा बार-बार गुरू घरों के बिजली उपकरण ओर वायरिंग आदि के निरीक्षण के लिए अपील की जाती रही है लेकिन दुखद पहलू यह है कि इसके बावजूद शार्ट सकर्ट की घटनाएं बढ़ रही है।
उन्होंने सिख संगत और प्रबंधक को अपील की कि गुरूद्वारा के अंदर जितनी देर बिजली उपकरण चालू रखे जाएं उनकी निगरानी के लिए कोई ना कोई सेवादार गुरूद्वारा साहिब में उपस्थित रहें।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



