पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने यहां सोमवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) देश के लिए भेदभावपूर्ण और खतरनाक है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब में सीएए को लागू नहीं किया जाएगा।
सिंह ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को खतरनाक कानून के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस कानून के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के भेदभावपूर्ण और खतरनाक प्रयासों के खिलाफ भारतीयों को एकजुट होना चाहिए। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशा कुमारी और सुनील जाखड़ भी थे। सिंह ने कहा, ‘‘मेरी सरकार पंजाब में सीएए को लागू नहीं करेगी और कांग्रेस इसके खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी।


Download Android App
Download iOS App



