केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाने के लिये जोधपुर में एक रैली को संबोंधित करेंगे। राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रदेशभर में जन-जागरण अभियान के तहत रैलियां शुरू हो गई हैं और इसी क्रम में तीन जनवरी को जोधपुर में एक बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जन जागरण अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की बड़ी रैली को संबोंधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से भी ज्यादा लोग शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने शाह की रैली के लिये जोधपुर को इसलिये चुना है क्योंकि जोधपुर और उसके आसपास पाकिस्तान से आये बडी संख्या में हिन्दू विस्थापित रहते है और वे सीएए के समर्थन के लिए इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



