पंजाब कांग्रेस प्रमुख सुनील जाखड़ ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि वह अपनी ‘‘नाकामियों’’ से लोगों का ‘‘ध्यान भटका’’ रही है। जाखड़ ने पार्टी की तरफ से जारी एक बयान में कहा, ‘‘राजग सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम साबित हुई और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा के नेता सीएए लेकर आए।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा नेता संविधान की मूल विशेषता को बदलने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जाखड़ ने शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर भी प्रहार किया और उन पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार पर आरोप लगा कर पार्टी (शिअद) प्रमुख का पद बचाने की कोशिश कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



