लुधियाना-संगरूर : संगरूर पहुंचे इंसाफ मोर्चे के आगुओं में सुखपाल सिंह खैहरा, विधायक सिमरतजीत सिंह बेंस, पिरमल सिंह धौला शामिल थे, को पंजाबी भाषा के प्रसार, भाईचारे ने एक मांग पत्र सौंपकर मांग की है कि पंजाब के समस्त सरकारी विभागों में पंजाबी भाषा लागु करवाई जाएं।
सुखपाल सिंह खैहरा की अगुवाई में तलवंडी साबो से शुरू हुए इंसाफ मोर्चा अलग-अलग गांवों की हदों को फांदते हुए आज संगरूर पहुंचा था, जिसकी समाप्ति 16 दिसंबर को पटियाला में होंगी। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुखपाल सिंह खैहरा ने पटियाला से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के विरूद्ध अकाली दल की टिकट से चुनाव लडऩे वाले जनरल जेजे सिंह के इस्तीफे पर कहा कि अकाली दल अब सुखबीर बादल की प्राइवेट कंपनी बनकर रह गया है।
कांग्रेस राफेल सौदा मामले में जेपीसी जांच की मांग पर अड़ी
खैहरा ने समस्त अकालियों को अपील करते हुए कहा कि जो काम जे जे सिंह ने किया है, उन सभी को करना चाहिए। कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा करतारपुर लांघा पर दिए गए बयान पर खैहरा ने कहा कि कैप्टन साहब अब भाजपा की बोली बोल रहे है।
उन्होंने लांघा पर जो बयान दिया है, वह गलत है, क्योंकि लंबे वक्त से सिखों द्वारा की जा रही अरदास पूरी होने जा रही है। अगर कैप्टन को इसका दुख है तो उन्होंने पाकिस्तानी महिला को अपनी सरकारी रिहायश पर क्यों रखा था? उन्होंने कहा कि आरूषा आलम को घर वक्त समय उन्हें देश की सिक्योरिटी का ध्यान क्यों नहीं आया?
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App




