लुधियाना-जालंधर : सूबे में कांग्रेस द्वारा सत्ता संभालने के पश्चात पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह आज पहली बार अखबारों के शहर के नाम से विख्यात जालंधर में विकास कार्यो का जायजा लेने और विकास कार्यो के लिए पैसा बांटने निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ पहुंचे। हालांकि कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आने की खबर को सुनकर लोगो में भारी उत्साह देखने को मिला परंतु उनके दौरे के दौरान सोशल मीडिया पर भी एक नहीं अनेकों दिलचस्प कमेंटस देखने को मिले। कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा जालंधर में रखी गई पत्रकार वार्तालाप के दौरान उनके फेसबुक पेज पर लाइव दिया जा रहा था।
इस दौरान कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने जब वार्तालाप की शुरूआत की तो उन्होंने अपने उच्चारण को अंग्रेजी में शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने एक बार भी मातृ भाषा पंजाबी का इस्तेमाल करते हुए पत्रकारों के सवालों का जवाब ना दिया। कैप्टन द्वारा अंग्रेजी में लाइव बातचीत होने पर कई लोगों ने फेसबुक पर अपनी तरफ से अलगअलग कमेंटस डालने शुरू कर दिए। हालांकि कईयों ने उन्हें पंजाबी में बातचीत करने के लिए भी कहा।
करीब आधा घंटे के इस लाइव शो के दौरान सीएम को कई बार लोग कमेंटस करते रहे और कहते दिखे, कैप्टन साहिब आप तो पंजाब के मुख्यमंत्री हो और पंजाबी में बात करो। हालांकि कैप्टन अमरेंद्र सिंह फिर बीच बीच में पंजाबी में भी बातचीत करते दिखे। स्मरण रहे कि पिछले कई दिनों से पंजाब की मुख्य राजमार्गो पर लगे साइन बोर्ड पर मात्र भाषा के स्वयंभू जागरूक प्रभारी कालिख पौछकर पंजाबी भाषा को प्राथमिकता दिए जाने की मांग कर रहे है और प्रशासन ने भी अपने स्तर पर पंजाबी भाषा को प्रथम स्थान देने की हिदायतें जारी कर दी है। आज उसकी का असर था कि लोग लाइव शो के दौरान कैप्टन साहब को फेसबुक पेज पर भी पंजाबी को प्राथमिकता देेने की मांग करते दिखे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



