दिल्ली में 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी व पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू पर फरीदकोट जिले में एफआईआर दर्ज की गई है। कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में सिद्धू के खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि दीप सिद्धू के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269 और महामारी रोग अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने जैतू और मट्टा गांव में बिना मास्क पहने एक सभा को संबोधित किया था, जिसमें 100 से 120 लोग शामिल हुए। सभा में दीप सिद्धू समेत अन्य लोगों ने मास्क पहना नहीं हुआ था।
पंजाब से बड़ी संख्या में किसानों ने दिल्ली के लिए किया कूच, 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान
उन्होंने कोविड महामारी रोकने के लिए पंजाब सरकार व जिला मजिस्ट्रेट की हिदायतों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा गांव मत्ता में उनके साथ 3- 4 गाड़ियों का काफिला था, जिसमें 12 से 15 व्यक्ति सवार थे और यहां पर कोविड हिदायतों की पालन नहीं किया गया।


Download Android App
Download iOS App



