भारतीय सेना का तकनीकी खराबी के कारण मानपुर के स्कूल में उतरा चेतक हैलीकैप्टर

Summary :

NULL

लुधियाना-फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब के ब्लाक खमानों के अंतर्गत गांव मानपुर- खंट में तकनीकी खराबी क चलते सेना के हैलीकैप्टर द्वारा स्कूल के खेल मैदान में एमरजेंसी लैंडिग की गई। इसका पता लगते ही पंजाब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कूल को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। कुछ देर पश्चात समय व्यतीत किए जाने के उपरांत सेना की टीम द्वारा हैलीकैप्टर में आई खराबी को ठीक करके वापिस उड़ान के लिए भेज दिया गया।

हालांकि हैलीकैप्टर के गांव में उतरने की सूचना पाकर आसपास के दर्जनों गांव के निवासी विशेषकर बच्चे और नौजवान हैलीकैप्टर को देखने के लिए उमड़ पड़े। परंतु पुलिस द्वारा सुरक्षा के मध्यनजर किसी को भी हैलीकैपटर के नजदीक फटकने दिया गया और ना ही फोटो लेने की इजाजत दी गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे स्कूल के मैदान में उतरे 5 सीटर चेतक हैलीकैप्टर में कर्नल संदीप, पायलट कृष्ण रमन और पायलट एके श्रीवास्तव सवार थे और हैलीकैप्टर पटियाला से जालंधर की तरफ जा रहा था। हैलीकैप्टर के पायलट कैप्टन संदीप के मुताबिक हैलीकैप्टर में कोई मामूली नुकस होने के कारण सेंसर द्वारा दिखाई गई खतरे की लाइट के बाद इसको यथा समर्थ एमरजेंसी में उतारने का फैसला लिया गया।

जिसके बाद मकैनिकल विशेषज्ञों की एक टीम एक घंटे पश्चात मौके पर पहुंची जिन्होंने खराबी का तुरंत उपाय करके करीब ढाई बजे हैलीकैप्टर को पुन: उड़ाने की अनुमति दे दी। जानकारी के मुताबिक सेना इस हैलीकैप्टर को पैट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल करती है।

– सुनीलराय कामरेड

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team