लुधियाना-अमृतसर : बैठक दीवान के गुरुद्वारा कलगीधर साहिब में हुई । बैठक में सर्व समिति से जरनल चुनाव करवाने के लिए तिथि तय करने, रिटर्निंग अफसर लगाने और दीवान के सदस्यों की सूची में संशोधन आदि करने का फैसला लिया गया।
दीवान के आनरेरी सचिव नरिंदर सिंह खुराना ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि दीवान के अध्यक्ष , दो उपाध्यक्षों , एक स्थानीय अध्यक्ष और दो आनरेरी सचिवों का चुनाव मतदान के माध्यम से 2 दिसंबर को करवाया जाएगा।
लुधियाना में सरेआम डयूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी को मारी गोली
इन चुनावों को संपन्न करवाने के लिए सर्वसमिति से तीन रिर्टनिंग अफसर इकबाल सिंह लालपुरा, प्रो बलजिंदर सिंह आज्ञैर सविंदर सिंह कत्थूनंगल को नियुक्त किया गया है।
दीवान के सदस्यों की सूची में संशोधन करने व इस की पडताल आदि करने के लिए भी इन रिटर्निंग अधिकारियों को शक्तिया प्रदान की गई है।


Download Android App
Download iOS App



