चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरदासपुर में राज्य स्तरीय समारोह दौरान राष्ट्रीय तिरंगा झंडा फहरायेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विभिन्न त्रिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों की अध्यक्षता करने के लिए अपनी कैबिनेट के साथियों को भी तैनात किया है।
पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह पटियाला में, स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म महिंदरा लुधियाना में, स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू फिऱोत्रपुर में, वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल मानसा में, वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत होशियारपुर में, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा जालंधर में, सिंचाई एवं बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह अमृतसर में और तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी फरीदकोट में राष्ट्रीय झंडा लहरायेंगे। शिक्षा राज्य मंत्री अरुणा चौधरी संगरूर में राष्ट्रीय झंडा लहरायेंगे जबकि जन स्वास्थय राज्य मंत्री रजिया सुल्ताना बठिंडा में और पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी रोपड़ में राष्ट्रीय झंडा फहरायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



