लुधियाना-सुलतानपुर लोधी : जगत गुरू श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर आज पंजाब सरकार के 600 से अधिक वलंटियरों ने स्थानीय गुरूद्वारा श्री बेर साहिब से लेकर पावन नगरी सुलतानपुर लोधी में सफाई अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर फायर ब्रिगेड की 8 गाडिय़ों, ट्रेक्टर ट्रालियों और अन्य संसाधनों द्वारा शहर के अंदर सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव किया गया और कूड़ा कंकरीट उठाकर शहर के बाहर ले जाया गया है।
इस मुहिम की शुरूआत के अवसर पर इलाका विधायक नवतेज सिंह चीमा, डीसी कपूरथला, इंजीनियर डी.पी.एस खरबंदा, एडीसी राहुल चाबा, एडीसी विकास अवतार सिंह भुलर, एसडीएम नवनीत कौर बल और अलगअलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



