CM अमरिंदर सिंह ने केंद्र पर साधा निशाना,कहा- कोरोना संकट के बीच राज्यों को मदद देने में विफल रही है सरकार

Summary :

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के समय केंद्र की राज्यों के प्रति भूमिका पर चिंता जताते हुये कहा कि केंद्र सरकार ने लाकडाउन के समय भी हमारा साथ नहीं दिया जिसका उन्हें मलाल है।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के समय केंद्र की राज्यों के प्रति भूमिका पर चिंता जताते हुये कहा कि केंद्र  सरकार ने लाकडाउन के समय भी हमारा साथ नहीं दिया जिसका उन्हें मलाल है। सिंह ने कहा कि यह केंद्र का कर्तव्य है कि वह कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आए और राज्यों को उनकी ध्वस्त हो चुकी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खड़ा करने में मदद करे। 
सिंह ने यहां कहा, ‘‘भारत सरकार कोविड-19 के प्रकोप और लंबे समय तक लगे लॉकडाउन के प्रभाव से निपटने में छोटे राज्यों को कोई मदद देने में विफल रही है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक पुनरुद्धार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता है। 

UP में कोरोना संक्रमितों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल, पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा दस हजार के करीब

इस बीच, अमरिंदर सिंह ने कहा कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उन्हें बताया है कि 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में कांग्रेस के चुनाव अभियान को संभालने में उन्हें काफी खुशी होगी। सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान की रणनीति बनाने के काम के लिए किशोर की टीम को नियुक्त करने का फैसला उन पर छोड़ दिया है। 

Desk Team