लुधियाना-अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सात समुद्र पार कनाडा से भारत भ्रमण दौरे के दौरान सच्चखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने आने वाले कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात 21 फरवरी को अमृतसर में होंनी लगभग तय है हालांकि कुछ समय पहले इस मुलाकात के बारे में ओह-पेाह की स्थिति बनी हुई थी। परंतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने आज जस्टिन ट्रूडो की मुलाकात के बारे में चल रही हां और ना वाले रूख को तोड़ते हुए स्पष्ट कर दिया है कि यह मुलाकात निश्चित है।
हालांकि कैप्टन अमरेद्र सिंह के साथ शिरोमणि अकाली दल प्रधान सुखबीर सिंह बादल भी अपनी पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ भारतीय सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगी। जानकारी के मुताबिक बादल कुनबा कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ दरबार साहिब के पवित्र सरोवर की परिक्रमा भी करेंगे, क्योंकि सुखबीर सिंह बादल केा शिरोमणि कमेटी ने विशेष आमंत्रण के तौर पर बुलाया है और इस बात की पुष्टि भी शिरोमणि अकाली दल प्रवक्ता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने की है।
कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने अपनी मुलाकात के लिए आज यूटर्न मारते हुए अपने टवीटर अकाउंड पर ट्रूडो के साथ होनेे वाली मुलाकात के बारे में मीडिया को स्पष्ट किया है कि बुधवार को अमृतसर में इस मुलाकात की उम्मीद करते है और यह मुलाकात दोनों देशों के संबंधों में मजबूती प्रदान करेंगे। स्मरण रहे कि जस्टिन ट्रूडो के आगमन से पहले कनाडा के रक्षामंत्री सज्जन सिंह पिछले समय भारत भ्रमण के दौरान दरबार साहिब में माथा टेकने आएं थे तो सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने रक्षामंत्री सज्जन सिंह से मुलाकात करने के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया था।
– सुनीलराय कामरेड
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



