पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जनता को 75 ‘आम आदमी क्लीनिक’ समर्पित किए। यहां गुरु नानक स्टेडियम में सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद मान ने एक अलग कार्यक्रम में एक क्लीनिक का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी पार्टी ने एक चुनावी वादा पूरा कर दिया है।
एक हजार प्रकार की जांच फ्री की जाएगी क्लीनिकल पर
मोहल्ला क्लीनिक में करीब 100 प्रकार की क्लीनिकल जांच निशुल्क की जाएंगी। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी। इनमें से प्रत्येक क्लीनिक में चार स्टाफ सदस्य होंगे, जिनमें एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन होगा।
और क्लीनिक खोंले जाएगे – सीएम मान
मान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 मोहल्ला क्लीनिक का लोकार्पण करते हैं। आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक खोले जाएंगे। हमने पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने का वादा किया था। दिल्ली में ऐसे क्लीनिक खोले जाने का प्रयोग काफी सफल रहा है।’’
जर्जर अवस्था में पड़ी ईमारतों को क्लीनिक में बदला जा रहा हैं
‘सेवा केंद्रों’’ की इमारतों को ‘आम आदमी क्लीनिक’ में बदले जाने को लेकर विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने का जवाब देते हुए मान ने कहा कि ये इमारतें जर्जर अवस्था में थीं और उन्हें मरम्मत के बाद ‘आम आदमी क्लीनिक’ या मोहल्ला क्लीनिक में बदल दिया गया। हम अपने वादे पूरे कर रहे हैं।’’
सरकार बनने के बाद ही फैसले लेने शुरू किए नतीजा आना शुरू
मान ने उनकी सरकार की ‘एक विधायक, एक पेंशन’ और निशुल्क बिजली जैसी अन्य पहलों पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘आप सरकार बनने के बाद हमने पहले दिन से फैसले लेने शुरू किए और आज इन फैसलों का नतीजा आना शुरू हो गया है। एक विधायक, एक पेंशन कानून लागू हो गया है। हमने एक जुलाई से 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने के बारे में बात की। करीब 20 दिनों में 51 लाख घरों का बिजली बिल शून्य आएगा।’’


Download Android App
Download iOS App



