पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर जालंधर में सोमवार (9 दिसंबर) से नामांकन प्रक्रिया शुरू है। अभी किसी पार्टी के उम्मीदवार फाइनल नहीं हैं। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीजेपी द्वारा आज लिस्ट जारी की जा सकती है। सोमवार को पहले दिन के नामांकन में किसी भी पार्टी का कोई भी उम्मीदवार नामांकन भरने नहीं पहुंचा है।
85 वार्डों में होंगे चुनाव
जालंधर नगर निगम में 85 वार्ड हैं। इनके लिए 12 जगहों पर नामांकन दाखिल किया जा सकता है। जालंधर के 85 वार्डों के लिए निगम चुनाव होने हैं, लेकिन सोमवार को नामांकन के पहले दिन अधिकतर राजनीतिक दलों के संभावित उम्मीदवार नामांकन की जगह को लेकर असमंजस में रहे। हालांकि, प्रशासन ने नामांकन के लिए 12 स्थानों पर रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों और स्थानों की सूची तय की है।
पूर्व मेयर रहे राजा ने जॉइन की AAP
जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राज राजा अपनी पत्नी के साथ सोमवार को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली। चर्चा थी कि राजा का मेयर पद से टिकट कट सकता था, क्योंकि जालंधर सेंट्रल से पूर्व विधायक रजिंदर बेरी उन्हें मेयर के लिए राजा को टिकट न दिए जाने के हक में थे। निगम चुनाव अगर आम आदमी पार्टी जीतती है तो वह मेयर बन सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



