आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस को प्रदेश के लोगों से कोई लेना देना नहीं है और वह सिर्फ सत्ता के लिएआपस में लड़ रहे हैं। मान ने यहां जारी बयान में कहा कि अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने घोषणा की कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पार्टी का चेहरा होंगे, दूसरी तरफ, उनके विरोधी गुट के नेता कह रहे हैं कि पार्टी आलाकमान तय करेगा।
श्री मान ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों में कैप्टन के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं किया और कैप्टन व कांग्रेस नेताओं ने लोगों की आशाओं और उम्मीदों के साथ खेला, जिसके कारण जनता में उनके खिलाफ काफी गुस्सा है। आप प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अभी हाल ही में कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी अपनी सरकार पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया कि जैसे कई अन्य राज्यों से कांग्रेस का नामोनिशान मिट गया है, पंजाब में भी वैसा ही होगा।


Download Android App
Download iOS App



