पंजाब की सत्ता में बैठी कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को मेनिफेस्टो कमेटी और कैंपेन कमेटी का गठन कर दिया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को चुनाव प्रचार समिति और घोषण पत्र समिति की सूची जारी की।
सुनील जखाड़ को मिली यह जिम्मेदारी
पार्टी ने प्रताप सिंह बाजवा को घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाया है और सुनील जखाड़ को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की इस कमेटी में अध्यक्ष सहित कुल 20 नेता शामिल हैं और 17 तो कमेटी के सदस्य हैं। डॉ अमर सिंह को संयोजक और मनप्रीत बादल को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
प्रचार समिति में कुल 25 नेता शामिल
वहीं, प्रचार समिति में सुनील जाखड़ की अध्यक्षता में कुल 25 नेता शामिल हैं, जिसमें 21 को मेंबर बनाया गया है। इस कमेटी में रवनीत सिंह को संयोजक और अमरप्रीत सिंह लल्ली को सह-अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों में विजय इंदर सिंगला, भारत भूषण आशु, श्याम सुंदर अरोड़ा, राजकुमार वेरका, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, परगट सिंह, राजिंदर बेरी, योगेंद्र पाल ढींगरा, जुगल किशोर शर्मा, केके बावा, हरदीप सिंह किंगड़ा, इमेन्युल रहमत मसीह, नवजोत दहिया, जत्थेदार चरण सिंह, देवेंद्र सिंह गरचा, गुलाम हुसैन, बलबीर सिद्धू, संदीप संधू, कुशलदीप सिंह ढिल्लों, दुर्लभ सिंह और समरत ढींगरा के नाम शामिल हैं।
पंजाब सदन का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो रहा है
पंजाब में सभी 117 सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती पांचों राज्यों के साथ 10 मार्च को होगी। पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो रहा है। चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पंजाब में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। पंजाब सदन का कार्यकाल 27 मार्च को समाप्त हो रहा है।
भाजपा पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है। चुनाव आयोग ने 21 जनवरी को अधिसूचना जारी की। अधिसूचना की अंतिम तारीख 28 जनवरी, नामांकन की स्क्रूटनी 29 जनवरी है, उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 31 जनवरी है। जबकि मतदान की तरीख 14 फरवरी है।


Download Android App
Download iOS App



