पंजाब कांग्रेस विधायक दल ने नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार से गन्ने की बकाया राशि आठ सौ करोड़ रुपये जारी करने की मांग की। बाजवा कादियान विधानसभा सीट से विधायक हैं।
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था – बाजवा
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा था। बाजवा ने एक बयान में कहा, “अभी तक मुझे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।”
उन्होंने कहा कि स्थिति हाथ से निकल रही है क्योंकि गन्ना किसानों को फरवरी से भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में फसल की विविधता समय की जरूरत है और इस मुद्दे पर सरकार की अकर्मण्यता से किसानों और विविधता के प्रयासों को नुकसान होगा।


Download Android App
Download iOS App



