पंजाब लोक कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम की घोषणा करके बड़ी गलती कर दी है।
मुख्यमंत्री का फैसला क्षमता के आधार पर होना चाहिए न कि जाति के आधार पर – अमरिंदर
उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का फैसला क्षमता के आधार पर होना चाहिए न कि जाति के आधार पर।’’ उन्होंने दावा किया कि पंजाब को पहले कभी जाति या धर्म के आधार पर नहीं बांटा गया।
चन्नी में मुख्यमंत्री के तौर पर क्षमता नहीं – अमरिंदर
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा, ‘‘चन्नी में मुख्यमंत्री के तौर पर क्षमता नहीं है और उनके बड़े-बड़े दावे राज्य के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।’’
आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के चन्नी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री का फैसला क्षमता के आधार पर होना चाहिए न कि जाति के आधार पर, फिर चाहे वह अनुसूचित जाति हो, जाट हो या हिंदू हो।’’


Download Android App
Download iOS App



