लुधियाना-अमृतसर : पंजाब पुलिस की भारी वाहवाही के बीच आज उनकी सफलता पर ग्रहण उस वक्त लग गया जब सरहदी जिले अमृतसर की कोर्ट परिसर से एक गैंगस्टर पुलिस की हिरासत से भाग गया। उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पुलिस उसको पकडऩे के लिए सक्रिय हो गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फरार बदमाश कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुर का साथी रजत उर्फ मस्ती है।
जानकारी के अनुसार, कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुर के साथी रजत उर्फ मस्ती को दोपहर बाद कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर कोर्ट कंपलेक्स सील बक्सी खाने से फरार हो गया। बताया जाता है कि उसके साथ एक और कैदी फरार हुआ है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो रही है।
घटना के बाद पुलिस ने पांच मंजिला कोर्ट कांपलेक्स में सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुुलिस ने कोर्ट परिसर को घेर लिया है और चप्पे-चप्पे में तलाशी अभियान चला रही है। आसपास के क्षेत्र की भी नाकेबंदी कर दी गई है। अब तक फरार बदमाश का पता नहीं चला है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए हैं और घटना की जांच कर रही है।
– सुनीलराय कामरेड
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



