चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने गुरूवार को कहा कि हरियाणा में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला सही समय आने पर किया जायेगा। लोकसभा से कुछ समय पहले शिअद ने हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन किया था।
राज्य विधानसभा के चुनाव अक्टूबर में होना प्रस्तावित हैं। शिअद की राज्य इकाई के प्रभारी बलविंदर सिंह भुंदर ने कहा कि कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे यह सही समय पर सहयोगियों के साथ बैठक कर तय किया जाएगा।
शिअद के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने बुधवार को कहा था कि उनकी पार्टी 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 30 सीटें जीतने की स्थिति में है।
भुंदर ने स्पष्ट किया कि शिअद सीटों की संख्या को लेकर भाजपा से कोई मांग नहीं कर रही है।
उन्होंने फोन पर बातचीत के दौरान कहा ‘सीटों की संख्या कोई मुद्दा नहीं है। ये सभी चीजें बाद में तब भी हल कर ली जाएंगी जब हम बैठकर इस मुद्दे पर बात करेंगे। ‘


Download Android App
Download iOS App



